*सड़क का इंतजार खत्म: क्षेत्रीय विधायक ने किया भूमिपूजन 14 करोड़ की लागत से बनेगी बहुप्रतीक्षित कंक्रीट सड़क*

मऊगंज। अब प्रदेश का नया जिला बनने के साथ ही मऊगंज जिले के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है । मऊगंज नगर के बहुप्रतीक्षित फोरलेन सड़क मार्ग के निर्माण कार्य की आधारशिला रखने के साथ ही आज से सड़क को लेकर सियासत भी अब समाप्त हो गई है, सालों से धूल फांक रही जनता को क्षेत्रीय विधायक प्रदीप पटेल ने आज बड़ी सौगात देते हुए नगर के हृदयस्थल से होकर गुजरने वाले मुख्य सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया 14 करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रही सड़क के भूमि-पूजन समारोह के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त क्षेत्रीय विधायक प्रदीप पटेल रहे जबकि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संतोष सिंह सिसोदिया,अधिवक्ता संघ अध्यक्ष हरिहर शुक्ला,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष द्वय अजय मिश्रा,चन्द्रप्रभा गुप्ता,जिला मंत्री द्वय महेशचंद्र राल्ही,वंश गोपाल तिवारी,विधानसभा संयोजक वीरेंद्र बहादुर सिंह,मण्डल प्रभारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह,मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुलेन्द्र गुप्ता एवं कार्यक्रम का संचालन श्रीनिवास त्रिपाठी ने किया वहीं इस दौरान एसडीएम एपी द्विवेदी, एसडीओपी नवीन दुबे,अधीक्षण यंत्री रीवा,सीएमओ महेश पटेल एवं संविदाकार केके सोहगौरा भी मौजूद रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आज मऊगंज में बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा दिलाने के उद्देश्य से 6.6 किलोमीटर की फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाना है। विधायक प्रदीप पटेल ने भूमि-पूजन कार्यक्रम के दौरान कहा कि मऊगंज बाईपास बनने के बाद जो नगर से गुजरने वाली सड़क की लंबाई लगभग 6.6 किलोमीटर है. इसे केंद्र सरकार द्वारा सड़क निर्माण की स्वीकृत प्रदान की गई है जिसमें 14 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं. फोरलेन सड़क के साथ-साथ पानी निकासी के लिए नाली निर्माण,फुटपाथ में पेपर ब्लाक द्वारा नगर के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा. आने वाले समय में मऊगंज नगर एक सुंदर व भव्य शहर का रूप लेगा. जहाँ स्थानीय लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य से लगभग 500 दुकानें भी बनाई जाएंगी साथ ही मऊगंज में कई उद्योग धंधे भी लगाए जाएंगे जिससे मऊगंज के लोगों को रोजगार के लिए बाहर ना जाना पड़े इतना ही नहीं मऊगंज नगर में एक टाउन हॉल बनाया जाएगा जिसके लिए राज्य सरकार के द्वारा 1 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं. पिछले 4 मार्च को मऊगंज दौरे पर आए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जो घोषणाएं की थी उन सभी घोषणाओं पर अमल शुरू हो गया है. यहां कई बड़े उद्योग स्थापित होने जा रहे हैं. जिसके लिए घुरेहटा और पटेहरा की भूमि चिन्हित कर ली गई है उद्योगपति यहां आकर स्थल का निरीक्षण भी कर चुके हैं। *हनुमना में खुलेगा शासकीय महाविद्यालय* मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल की मांग पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 4 मार्च को मऊगंज आगमन के दौरान हनुमना में महाविद्यालय और आईटीआई कॉलेज खोलने की घोषणा की थी जिसका अब रास्ता साफ हो गया है. विधायक ने कहा है कि जड़कुर, पिपराही, हाटा,लोढ़ी सहित सैकड़ों गांवों के बच्चे 70 किलोमीटर दूर मऊगंज महाविद्यालय पढ़ने आते हैं. जिसमें बच्चियों को कॉलेज आने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है अब इन बच्चों को भटकना नहीं पड़ेगा हनुमना में शासकीय महाविद्यालय एवं आईटीआई की स्वीकृति मिल चुकी है जल्द ही भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ हो जाएगा।

*सड़क का इंतजार खत्म: क्षेत्रीय विधायक ने किया भूमिपूजन 14 करोड़ की लागत से बनेगी बहुप्रतीक्षित कंक्रीट सड़क*
*सड़क का इंतजार खत्म: क्षेत्रीय विधायक ने किया भूमिपूजन 14 करोड़ की लागत से बनेगी बहुप्रतीक्षित कंक्रीट सड़क*