अभाविप ने धूमधाम से मनाया विद्यार्थी दिवस

सुल्तानपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पचहत्तरवे स्थानपना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर राणा प्रताप पी जी कॉलेज में एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ । जिसका शीर्षक " राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थी की भूमिका " था। यहाँ प्रवासी कार्यकर्ता के रूप काशी प्रान्त के राष्ट्रीय कला मंच संयोजक अश्विनी ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्र निर्माण में निरंतर संलग्न है, विद्यार्थी की उपादेयता समाज एवं राष्ट्र हेतु तय करने में अभाविप निष्ठा से कार्य कर रहा है। मुख्य वक्ता विभाग प्रमुख डॉ संतोष अंश ने कहा पचहत्तर वर्ष में अभविप की धेय्य यात्रा राष्ट्र उत्थान हेतु ही रही है, अब धारणा बदली है आज का विद्यार्थी आज का नागरिक हैं , जैसा विद्यार्थी वैसा ही समाज और राष्ट्र होगा। इस अवसर पर 75 वर्ष की परिषद यात्रा पर मानव श्रृंखला बनाई गई। इसके बाद विद्यार्थी परिषद सामुहिक उदघोष हुआ। सीताकुंड घाट पर अभविप पचहतर वर्ष की यात्रा पर रांगोली बनाई गई। रंगोली का निर्माण में प्रीती शर्मा, जन्नत, कीर्ति शर्मा, अंकित वर्मा, गौरव कसौधन की अहम भूमिका रही। गोमती तट पर सैंड आर्ट के माध्यम से एबीवीपी 75 वर्ष का लोगो बनाया गया। यह लोगो राष्ट्रीय कला मंच टीम के प्रीती शर्मा, जन्नत, कीर्ति शर्मा, अंकित वर्मा, गौरव कसौधन, अनुज पाण्डेय, मारुत, परमेन्द्र का महत्वपूर्ण रोल रहा। गोमती नदी में अभविप परिषद गीत कार्यकर्ताओं द्वारा गाया गया। परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा गोमती आरती की गई। वनवासी कल्याण आश्रम में वहां के विद्यार्थियों के बीच केक काटा गया। यहां मुख्य रुप से प्रवासी कार्यकर्त्ता अश्विनी, विभाग प्रमुख डॉ संतोष अंश, विभाग संगठन मंत्री रजनीश, विभाग संयोजक शुभेन्द्रवीर, नगरमंत्री तेजस, ओम सिंह, रितिका, अन्नू उपस्थित रहे।