*अपराधियों ने दुकान में लगाई आग, साजिश की आशंका*



*कोरांव प्रयागराज-* कोरांव थाना अन्तर्गत मालवीय नगर पंचायत कोरांव स्थित कमलेश क्लाथ मर्चेंट के दुकान में शनिवार की रात 2 बजकर 10 मिनट पर बगल का ही पङोसी फल व्यवसायी विनीत केशरी ने पेट्रोल डालकर आग लगा दिया और मौके से फरार हो गया लेकिन उसे ये नहीं पता था कि उसके कारनामों का हिसाब-किताब बहुत जल्द हो जायेगा। वहीं पर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को जब खंगाला तो पता चला कि बगल का ही विनीत केशरी ने पेट्रोल डालकर आग लगाने कि घटना को अंजाम दिया है। वहीं पर जब जैसे ही दुकान में लगी आग के धूंआ कि आहट से घर में सो रहे कमलेश कुमार जायसवाल की नींद खुली और नीचे आकर देखा तो दुकान में आग लगी है और विकराल रूप धारण कर रही थी तभी अचानक आनन फानन में सभी घर के सदस्यो ने मिलकर किसी तरह से आग पर काबू पा लिया फिलहाल दुकान मालिक का कहना है कि चालीस पच्चास हजार के कपड़े का नुक़सान हुआ है। वहीं पर दुकान मालिक ने तत्काल इसकी सूचना नजदीकी थाना पुलिस कोरांव मे नामजदगी प्रार्थना पत्र देकर ठोस कानूनी कार्यवाही करने कि मांग किया और अपने जान माल की रक्षा करने की गुहार लगाई।
*घटना के पीछे दुकानदार को दिख रही साजिश, षङयत्र,*
दुकानदार कमलेश कुमार जायसवाल पुत्र स्व भोलानाथ जायसवाल ने पुलिस से बताया कि शनिवार को बाजार में साप्ताहिक बन्दी होने की वजह से हमारी दुकान में साजिश के तहत आग लगाई गई है। समय रहते जानकारी हों गई और आग बुझा दी गई नहीं तो बहुत नुकसान हो जाता। सिर्फ चालीस पच्चास हजार रुपए का कपड़ा जल कर राख हो गया। उसने कहा कि इसका भगवान जरुर आग लगाने की सजा उसे देगा। उन्होंने पुलिस से इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के ऊपर कठोर कार्यवाही करने की मांग किया है
कोरांव थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि जिस तरह से पेट्रोल डालकर आग लगाने की घटना को अंजाम दिया गया है इससे प्रतीत होता है कि योजनाबद्ध तरीके से आग लगाई गई है। मैं हर सम्भव प्रयास करूंगा कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।।

