जलाभिषेक करने गए दो कावड़ियों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत

सुल्तानपुर जनपद अंतर्गत स्थित प्राचीन सुप्रसिद्ध शिव मंदिर बेलवाई में बने पोखरे में सोमवार की भोर स्नान करने के दौरान डूबने से दो लड़कों की दर्दनाक मृत्यु हो गई।सावन का पावन महिमा चल रहा है ऐसे में प्रसिद्ध शिव मंदिरों में कावड़ियों समेत अन्य श्रद्धालुओ की भरी भीड़ रहती है प्रत्येक सोमवार को जल लेकर कावड़िए निकलते है तथा सोमवार को जलाभिषेक किया जाता है, प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के नगवा ग्रामसभा निवासी जगदम्बा प्रसाद उपाध्याय का पुत्र मोहित उम्र लगभग बीस वर्ष व उसके साथ अपने ननिहाल में सोमनाथ उपाध्याय के घर आया शाहगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत छबवा परासिन गाँव निवासी आनंद उपाध्याय उम्र लगभग सोलह वर्ष दोनो जलाभिषेक करने गाँव के अन्य युवकों के साथ चले गए। पिलकिछा घाट से कावड़ में जलभर कर देर रात बेलवाई शिव मंदिर पहुच गयें मंदिर में स्थित तालाब में स्नान करने के दौरान डुबने से दोनों की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पीएम हेतु भेज दिया और परिजनों को पुलिस द्वारा सूचित कर दिया गया था, मौत की खबर मिलतें ही स्वजनों में कोहराम मच गया, गांव में खबर लगते ही पूरे गांव में मातम सा छा गया। मोहित जमुनिया से आईटीआई कर रहा था घर में माँ बिनीता के अलावा एक छोटा भाई व एक छोटी बहन जुही है।

जलाभिषेक करने गए दो कावड़ियों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत