रिटायर होमगार्डों को होमगार्डों ने दी विदाई

बाँदा। बाँदा जनपद के बबेरु ब्लाक के होमगार्ड रामजी शर्मा, बंशी प्रसाद व अच्छेलाल के रिटायर होने पर होमगार्डों ने विदाई सम्मान समारोह आयोजित कर दी विदाई।

रिटायर होमगार्डों को होमगार्डों ने दी विदाई

स्लग- सेवानिवृति हुए होमगार्डों का स्वागत सम्मान समारोह आयोजित कर दी गयी विदाई।

बाँदा

जनपद के अंतर्गत ब्लॉक बबेरु के तीन उत्तर प्रदेश पुलिस होमगार्ड के जवान रामजी शर्मा, बंशी प्रसाद व अच्छेलाल गुप्ता  सेवानिवृति हुए। बबेरु ब्लाक के सभी होमगार्ड्स के जवानों ने सहयोग देकर रिटायर हुए होमगार्डों का विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी रावेंद्र सिंह, तहसीलदार अभिनव तिवारी, नायब तहसीलदार मनोहर सिंह ने सभी रिटायर होमगार्डों को फूल माला पहनाकर अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उसके बाद होमगार्ड अवधेश पटेल, रामगोपाल यादव, गणेश सिंह, राजबहादुर, मुन्नालाल पटेल, रामरुचि यादव, बिंदा प्रसाद, रामबरन, राजेन्द्र कुमार गुप्ता, सुरेंद्र, रामखेलावन, शिवकरण, कमल कुमार सविता, सुरेश, ओम प्रकाश ने फूलमाला पहनाकर उज्ज्वल भविष्य कामना करते हुए विदाई दी।

रिपोर्ट- शिवविलाश शर्मा जिला संवाददाता बाँदा