मोहब्बत ने तोड़ा दम: प्रेमी जोड़े ने एक साथ फांसी लगाकर दे दी जान, समाज का सता रहा था डर

मोहब्बत ने तोड़ा दम: प्रेमी जोड़े ने एक साथ फांसी लगाकर दे दी जान, समाज का सता रहा था डर

मोहब्बत ने तोड़ा दम: प्रेमी जोड़े ने एक साथ फांसी लगाकर दे दी जान, समाज का सता रहा था डर

बलरामपुर  :- जिले के डवरा पुलीस चौकी अंतर्गत ग्राम तोनी सरई पारा में एक प्रेमी और प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। 

प्रेमी जोड़ो ने सड़क किनारे के लगे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डवरा चौकी प्रभारी रविन्द्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क किनारे पेड़ में फांसी लगाकर दोनो प्रेमियों ने आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी गांव के लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची डवरा पुलिस चौकी की टीम ने घटनास्थल का मुआयना की। 

बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। लोकलाज के डर से घटना को अंजाम दिया है। पुलिस को मौके से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।