राजगढ़; रैकरी में लगा जनचौपाल , BDO ने सुनी जन समस्याएं.

विकास खंड राजगढ़ के ग्राम सभा रैकरी में लगा जनचौपाल, खंड विकास अधिकारी ने सुनी जन समस्याएं लोगो ने अपनी अपनी बात को उनके समक्ष रखा विभागीय अधिकारी जल्द निस्तारण का कर रहे बात ।।लोगों ने अपने राशन कॉर्ड, वृद्धा पेंशन, अन्य कई समस्यायों को बताया। अधिकारी द्वारा सरकार द्वारा दिये जा रहे लाभों के बारे में बताया गया। वंही रैकरी निवासी संजय सिंह पुत्र जय सिंह ने प्रधानपति पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुराने पंचायत भवन का समान नीलामी नही किया गया, खिड़की, गाटर, जैसे वस्तु उनके घर रखा गया है और पंचायत भवन के ईंट से दिव्यांग शौचालय बनवा दिया गया और वह लगातार गलत कार्य कर रहे है।। रमाकांत सिंह (BDO), राधेश्याम सिंह (अध्यक्ष), अरविंद राणा, वंशबहादुर् सिंह, धीरेंद्र सिंह (अंशु) आदि लोग उपस्थित रहें।।

राजगढ़; रैकरी में लगा जनचौपाल , BDO  ने सुनी जन समस्याएं.