बेरोजगार युवाओं में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से लगाई गुहार जानिए वज़ह
बेरोजगार युवाओं में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से लगाई गुहार जानिए वज़ह
रिक्त 834 पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी पदों हेतु जारी किया जाए नोटिफिकेशन
हाईकोर्ट ने व्यापंम को लगाईं फटकार
रायपुर- पशु डिप्लोमा धारक बेरोजगार युवाओं ने उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव से रूकें हुए पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी की 834 पद को लेकर मुलाकात किए हैं तथा आचार संहिता लागू होने से पहले नोटिफिकेशन जारी करने हेतु गुहार लगाई गई है.
चार महीने पहले ही राज्य शासन से मिल चुकी है स्वीकृति
राज्य शासन ने 23 मई 2023 को पशुधन विकास विभाग द्वारा सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के करीब 834 पदों पर भर्ती हेतु अनुमति प्रदान की गई थी. भर्ती हेतु परीक्षा सम्पन्न कराने संचालनालय पशु चिकित्सा सेवाएं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा व्यापंम को 26 मई 2023 को पत्र भेजा गया था.चार माह बीत जाने के बाद ना तो व्यापंम ना ही पशुधन विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है.
हाईकोर्ट ने व्यापंम को लगाईं फटकार
इसके साथ ही डिप्लोमा धारकों ने हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया जिस पर हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए व्यापंम को फटकार लगाई है.
सैकड़ों युवाओं ने उपमुख्यमंत्री से लगाई गुहार
इसी सिलसिले को लेकर समस्त पशुपालन में डिप्लोमाधारी सैकड़ों छात्र छात्राओं ने पशुपालन मंत्री रविन्द्र चौबे तथा उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव से उनके निवास में मुलाकात किए और अपनी समस्या से अवगत कराया उपमुख्यंत्री ने छात्रों की बात सुनी तथा संचालक पशुचिकित्सा सेवाएं को फोन करके जानकारी प्रस्तुत करने को कहा और भर्ती प्रक्रिया आचार संहिता से पहले विज्ञापन जारी करने को कहा है .उप- मुख्यमंत्री ने छात्रों की बातों को गंभीरता से लिया तथा छात्रों को अश्वासन दिया गया की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू किया जायेगा.
आचार संहिता से पहले नोटिफिकेशन जारी होती है या नहीं
अब देखने वाली बात है कि आचार संहिता लागू होने में महज़ एक सप्ताह का समय रह गया है ऐसे में राज्य के सैकड़ों युवाओं का भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है. ऐसे में सरकार व व्यापंम क्या निर्णय लेती है देखने वाली बात है परन्तु इसको लेकर युवाओं में काफी रोष व नाराजगी देखने को मिल रही है. जिसका बहुत बड़ा प्रभाव विधानसभा चुनाव पर पड़ सकता है.

