रेखा गुप्ता के मंच का किसने लूट ली महफिल? मोदी का साउथ वाला हनुमान, नाम है पवन कल्याण
दिल्ली के रामलीला में राजनीति की एक अलग ही बयार बह रही है. देश के कद्दावर नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है. दिल्ली में 27 साल के वापसी पर भाजपा सीएम पद की शपथ का भव्य आयोजन कर रही है.
भाजपा शासित राज्यों के कद्दावर नेता जुटे हुए हैं. दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता के शपथ मंच पर मुख्यमंत्रियों का जमावड़ा लगा हुआ था, तभी पीएम मोदी की इंट्री होती है.
पीएम मोदी मंच पर खड़े सभी मुख्यमंत्रियों को हाथ जोड़कर नमस्कार करते हुए वह आगे बढ़ते जा रहे थे, तभी उनकी नजर हनुमान पर पड़ी. जी हां, दक्षिण भारत में हिंदू नेता का प्रतिक और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण को देखते ही पीएम मोदी रूक जाते हैं. उनका हाथ खिंच कर हाथ-मिलाते हैं, ठीक-ठाक समय तक हाल चाल करते हैं. साथ ही उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू से भी हाथ मिलाकर आगे बढ़ते हैं.
भीड़ से अलग पवन
दिल्ली के रामलीला मैदान में आज दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का शपथ समारोह चल रहा है. मंच पर रेखा गुप्ता के अलावा उनकी मंत्रालय के 6 नेता खड़े थे. साथ ही रामलीला मैदान में ऐतिहासिक पल का साक्षी होने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे हुए थे. मगर, पवन कल्याण पहले से इस भीड़ में अलग दिख रहे थे. शरीर पर भागवा वस्त्र धारण किये, माथे पर टीका के साथ-साथ और चेहरे पर तेज के साथ अलग ही दिख रहे थे.

