मुस्लिम लड़की ने प्यार के खातिर धर्म और परिवार छोड़ दिया
बरेली में मुस्लिम युवती ने प्यार की खातिर धर्म और परिवार छोड़ दिया. हिंदू प्रेमी से शादी करने के लिए फरहाना 'सरस्वती' बन गई. धर्म परिवर्तन के बाद फरहाना हिंदू रीति रिवाज से वीरेंद्र कश्यप की पत्नी बन गई. दोनों प्रेमियों की राह में परिजन रोड़ा बन गए हैं. फरहाना ने परिजनों से जान का खतरा बताया है. मंदिर में वीरेंद्र से शादी के बाद उसने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि परिजनों की तरफ से हिंदू धर्म अपनाने और लव मैरिज करने पर धमकी मिल रही है. उसने अनहोनी होने पर घरवालों को जिम्मेदार मानने की बात कही.

