*कांग्रेस नेता ने नगर में घटिया नाली निर्माण पर रोंक और कार्यवाही की मांग*

*जिला कांग्रेस नेता व वरिष्ठ पार्षद विश्वनाथ मिश्रा ने जिला कलेक्टर मऊगंज से घटिया निर्माण पर रोंक एवं दोषी ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही की मांग किया है।*

*कांग्रेस नेता ने नगर में घटिया नाली निर्माण पर रोंक और  कार्यवाही की मांग*
*कांग्रेस नेता ने नगर में घटिया नाली निर्माण पर रोंक और  कार्यवाही की मांग*

मऊगंज । प्रदेश की मोहन सरकार में बड़े विकास कार्यो के साथ ही भ्रस्ट प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार की बात भले की जा रही है। लेकिन मऊगंज जिले की बात करें तो यहां पर जंगलराज है। जहां पर भ्रस्ट अधिकारियों के खुले संरक्षण में चहुओर अंधेरगर्दी से कोहराम मचा हुआ है। सरकार की बड़ी विकास योजनाएं मऊगंज के लिए विनाशकारी तो भ्रस्टाचारियों के लिए वरदान साबित हो रही है। मऊगंज नगर में ठेकदार द्वारा खुलेआम घटिया नाली निर्माण का खेल जारी है।*
जिसको लेकर हल्ला गुहार मचा हुआ है नाली निर्माण के ऊपर ढली स्लेप में ढाई सूत के मात्र तीन छण बिछाई जा रहे हैं । जो की बहुत कमजोर और खतरनाक है। यह लोगों को चलने पर कभी भी टूट सकती है और उसमें गिर कर घायल हो सकते हैं।*
ठेकेदार ने अपने भारी भरकम भ्रस्टाचार को छुपाने के लिए आनन फानन में मिट्टी से ढकना भी शुरू कर दिया है।