भाजपा के 21 उम्मीदवारों के नाम घोषणा के बाद दावेदारों के धड़कने हो गई तेज, पर्यवेक्षकों को लुभाने समर्थकों के साथ सड़को पर उतरे दावेदार
भाजपा के 21 उम्मीदवारों के नाम घोषणा के बाद दावेदारों के धड़कने हो गई तेज, पर्यवेक्षकों को लुभाने समर्थकों के साथ सड़को पर उतरे दावेदार
कांकेर/खिलेश्वर नेताम :- आप सभी को पता ही है की आगामी कुछ महीनो मे छत्तीसगढ़ के अलावा 5 राज्यो में विधानसभा चुनाव होने है ।और चुनाव जैसे - जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे - वैसे सियासी पारा गरम होते जा रहे है,अगर हम बात करें छत्तीसगढ़ की तो भाजपा ने अपने पहले सूची में 17 अगस्त को अपने 21 उम्मीदवारों का नाम घोषणा कर दिया था । जिसमे कांकेर विधानसभा से आशाराम नेताम का नाम शामिल है,यह लिस्ट जारी होने के बाद दावेदारों के धड़कने बढ़ने लगी है, भाजपा छत्तीसगढ़ में ये दारी बदलबो सरकार के नारा के साथ फिर से विधानसभा चुनाव में अपनी जोर लगा रही है क्योंकि छत्तीसगढ़ को लेकर भारतीय जनता पार्टी बहुत ज्यादा एक्टिविटी दिख रही है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार छत्तीसगढ़ दौरा करने लगे हैं ऐसे में आगामी चुनाव को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा की अपनी तैयारी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रही है वही दावेदारों की बात किया जाए तो जिस तरह से पहली लिस्ट निकलने के बाद बाकी लिस्ट के लिए बाहर से आए पर्यवेक्षको पार्टी और पब्लिक राय शुमारी कर रहे है तो दूसरी तरफ दावेदार अपने अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन कर पर्यवेक्षकों को रिझाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है यदि कांकेर जिला की बात किया जाए तो कांकेर विधानसभा की एक प्रत्याशी की लिस्ट आने के बाद अंतागढ़ और भानूप्रतापपुर विधानसभा में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है ।
क्या इससे पर्यवेक्षक खुश हो पाएंगे ?

