मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश*

मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश*

*फतेहपुर* जिले में चोरी बाइकों के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत तीन शातिरों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया। शातिरों से आठ बाइक बरामद की है। बरामद तीन बाइक हाल में ही चोरी हुई थी। पांच बाइक चेचिस और इंजन नंबर स्पष्ट नहीं थे। वह बाइक ट्रेस नहीं हो सकी है।

पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने चेकिंग दौरान शुक्रवार सुबह बाइक सवार सदर कोतवाली क्षेत्र के महाजरी निवासी हिस्ट्रीशीटर शेखू अंसारी, अरबपुर निवासी आमिर उर्फ समीर, जोशियाना मोहल्ला निवासी बउवा अली उर्फ इसरार को रोका गया। तीनों बाइक के कागजात नहीं दिखा सके। जांच में तीनों बाइक चोरी की निकली। बाइक सवारों को हिरासत में लेकर पूछताछ चालू की गई। आरोपियों की निशानदेही पर लखनऊ बाईपास के जंगल से चोरी के बाद छिपाकर रखी पांच बाइक बरामद हुई।

बताते हैं की शेखू अंसारी पर करीब 11 मुकदमे दर्ज हैं। इसके बाद वह खुलेआम घूमता रहा है। मुराइनटोला चौकी क्षेत्र में शेखू अंसारी सालों से स्मैक बिक्री कारोबार करता आ रहा है। उसके खिलाफ 2017 से ताबड़तोड़ कई मुकदमे दर्ज हुए।