मुजफ्फरनगर:-चरथावल नगर पंचायत चेयरमैन मास्टर इस्लाम ने नगर पंचायत ईओ पर लगाए गंभीर आरोप
मुजफ्फरनगर:-चरथावल नगर पंचायत चेयरमैन मास्टर इस्लाम ने नगर पंचायत ईओ पर लगाए गंभीर आरोप,एक ओर जहां संचारी नियंत्रण योग अभियान शुरू हो चुका है मगर अभी तक नालों की सफाई नहीं हो पाई है। चरथावल नगर पंचायत चेयरमैन का कहना है कि चरथावल कस्बे के विकास कार्यों में ईओ रोड़ा अटका रही है वह इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करेंगे इसी कारण टेंडर छोड़े जाने की प्रक्रिया भी अधर में लटकी हुई है साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कावड़ यात्रा शुरू होने वाली है। नगर पंचायत द्वारा साफ-सफाई एवं प्रकाश की व्यवस्था नहीं हो पाई है।ईओ टेंडर प्रक्रिया को अधर में लटका रही है।

