टीम जीवनदाता के रक्तवीर विक्रम बने मरीज रामलाल के प्राणदाता

टीम जीवनदाता के रक्तवीर विक्रम बने मरीज रामलाल के प्राणदाता

चितौड़गढ़। टीम जीवनदाता मरीजों की एक ऐसी उम्मीद जो हर समय जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध करवा प्राणदाता बनकर अग्रणी भूमिका निभाती है। जिले में सोमवार की रात ब्लड की कमी से उपचाररत मरीज रामलाल को दुर्लभ ब्लड ग्रुप बी नेगेटिव की आवश्यकता हुई।

यह ब्लड ब्लड बैंक में उपलब्ध नही होने के कारण रामलाल के पुत्र ने टीम जीवनदाता से सम्पर्क किया। टीम जीवनदाता द्वारा देर रात 11:00 बजे बी नेगेटिव ग्रुप के रक्तवीर जालिया निवासी विक्रम मीणा से सम्पर्क किया। सम्पर्क होते ही रक्तवीर अपने गांव से रात को ही जिला ब्लड बैंक पहुंचे जहाँ विक्रम ने रक्तदान कर एक अनजान रोगी का जीवन बचाया और रक्तदान कर सन्देश दिया कि हर एक स्वस्थ व्यक्ति को मानवसेवा की इस पहल में आगे आना चाहिए और बढ़ चढ़कर रक्तदान करना चाहिए, ताकि अनजान लोगों को रक्त के लिए भटकना नही पड़े।