मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार विष्णुदेव साय के तमनार ब्लाक में आगमन को लेकर भाजपाइयो में भारी उत्साह*
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ जिले के केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के तमनार में आगमन हो रहा है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम आगमन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणजनों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।कार्यक्रम को सफल बनाने कार्यकर्ताओं को भी विभिन्न व्यव्वस्थो की दायित्व सौपा गया है। युवा मोर्चा द्वारा भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन को लेकर भाजपाइयो द्वारा जोरदार तैयारी किया जा रहा है वही पुलिस प्रशासन द्वारा भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण की जा रही है।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा जिला महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी 26 अप्रेल को 11 बजे आदर्श ग्राम्य भारती परिसर मैदान तमनार में हेलीकाप्टर के माध्यम से पहुंचेंगे और हाई स्कूल मैदान तमनार में विजय शंखनाद रैली आमसभा को संबोधित करेंगे

