Monsoon Session 2023: 20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मॉनसून सत्र, CCPA की बैठक में हुआ फैसला, आ सकता है UCC बिल

Monsoon Session 2023: 20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मॉनसून सत्र, CCPA की बैठक में हुआ फैसला, आ सकता है UCC बिल

Monsoon Session 2023: 20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मॉनसून सत्र, CCPA की बैठक में हुआ फैसला, आ सकता है UCC बिल

Monsoon Session 2023: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा. संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति (CCPA) ने सत्र की तारीखों पर मुहर लगा दी है.

Monsoon Session 2023: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा. संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति (CCPA) ने सत्र की तारीखों पर मुहर लगा दी है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीसीपीए की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें तारीख पर फैसला हुआ. मॉनसून सत्र में केंद्र की मोदी सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बिल पेश कर सकती है.

 संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी ने ट्वीट कर लिखा, संसद का मॉनसून सत्र, 2023 आगामी 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा. 23 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी. मैं सभी पार्टियों से सत्र के दौरान संसद के विधायी और अन्य काम-काज में रचनात्मक योगदान देने की अपील करता हूं."

              पेश हो सकता है यूसीसी बिल

मॉनसून सत्र में मोदी सरकार समान नागरिक संहिता को लेकर बिल पेश कर सकती है. पीएम मोदी के हाल ही में यूसीसी को लेकर दिए बयान के बाद इसे लेकर अटकलें तेज हो गई है. 27 जून को पीएम मोदी ने भोपाल में कहा था कि जब घर में दो कानून होने से घर नहीं चल सकता, तो दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चलेगा? पीएम मोदी के बयान को यूसीसी के पक्ष में पिच तैयार करना माना जा रहा है.