भाजपा राष्ट्रीय एवं प्रदेश महामंत्री का हुआ चौरई दौरा ।

पूर्व विधायक पं रमेश दुबे जी को जन्मदिन की बधाई देकर कार्यकर्ताओ से किया संवाद ।

भाजपा राष्ट्रीय एवं प्रदेश महामंत्री का हुआ चौरई दौरा ।

हिंदुस्तान न्यूज नेटवर्क छिंदवाड़ा  - भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सी टी रवी जी एवं प्रदेश महामंत्री राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार जी का अल्पप्रवास पर मंगलवार सुबह चौरई आगमन हुआ ।

बायपास में पूर्व विधायक पं रमेश दुबे जी ने भाजपा नेताओं के साथ राष्ट्रीय एवं प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया इस दौरान श्री सी टी रवी जी एवं सुश्री कविता पाटीदार जी ने पूर्व विधायक श्री दुबे को जन्मदिन की बधाई देकर शुभकामनाएं प्रेषित की ।

इसके बाद भाजपा कार्यालय में दोनो अतिथियों का स्वागत उपरांत मौजूद नेताओ से परिचय चर्चा हुई एवं आवश्यक संगठनात्मक निर्देश भी महामंत्री द्वय ने दिए ।

इस दौरान लोकसभा विस्तारक श्री अशोक यादव, विस्तारक श्री अलकेश रजक, विस संयोजक प्रियवर सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौरे, नपा अध्यक्ष पूर्णिमा जैन, सुरेश शर्मा, सिरपत नायक, संजय ठाकुर, संजय सुकांत, सुरेंद्र सोनी, अमित सोनी, बनवारी माहोरे, दिलीप बंटू चौहान, महेंद्र वर्मा, शुभम पालीवाल, मदन ठाकुर, चंद्रभान सोनी, पंकज साहू मौजूद रहे ।