बिहार :-बक्सर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मदिवस पर आयोजित पखवाड़ा
बिहार :-बक्सर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मदिवस पर आयोजित पखवाड़ा
बिहार :-हिंदुस्तान न्यूज़ नेटवर्क बक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर आयोजित सेवा पखवाड़ा आयोजित हो रहा है। बता दे की 18 सितंबर को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें तमाम युवाओं से रक्तदान करने की अपील की जा रही है। क्योंकि रक्तदान से एक जिंदगी बचाई जा सकती है। यह कहना है भाजपा जुआ मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरभ तिवारी का उन्होंने प्रेस वार्ता आयोजित कर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित पखवाड़े कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सौरभ कुमार ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री का डंका आज विश्व में बज रहा है। या हम सभी के लिए सम्मान का क्षण है। कि हम सभी ऐसे नेतृत्व कर्ता के मार्गदर्शन में कम कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान भाजपा सदस्य कई गतिविधियों में शामिल होंगे। दिन में सरकार के विभिन्न उपलब्धियां को लेकर लोगों तक पहुंच बनाना रक्तदान शिविर स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य शिविर जैसी कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन होना है। पखवाड़े के दौरान अंतिम कार्यक्रम में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री के जयंती अवसर पर स्वच्छता अभियान होगा।
प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष राहुल दुबे, अरविंद पासवान, रोहित मिश्रा, नगर अध्यक्ष प्रतीक सिंह, राघव राय, सर्वेश्वर चौबे, आमोद पांडे, बलराम मिश्रा, संजय सिंह, कृष्णकांत चौबे, कुंदन वर्मा, गौरव गिरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।