भारतीय मानक ब्यूरो (BIS ) के मार्गदर्शन मे "आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिति " ने किया हॉलमार्किंग सर्वे पूर्ण।
राजगढ़।भारतीय मानक ब्यूरो (BIS ) के मार्गदर्शन मे "आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिति " ने किया हॉलमार्किंग सर्वे पूर्ण राजगढ़ जिले के समस्त ब्लॉक मे रजिस्टर्ड BIS सोने के आभूषण एवं NON रजिस्टर्ड सोने के आभूषण के दुकानों का सर्वे किया गया एवं जिसमे दुकान के मालिकों से हॉलमार्किंग और ग्राहकों की समझ के ऊपर बात की गई एवं उनकी प्रतिक्रिया ली गई साथ ही साथ ग्रामो मे जाकर आम नागरिकों के साथ सर्वे किया गया और उनकी प्रतिक्रिया ली गई एवं पता लगाया गया की लोगो को होलमार्किंग के बिषय मे कितनी समझ है साथ ही साथ आसरा सामजिक लोक कल्याण समिति द्वारा लोगो के मोबाइल फ़ोन मे BIS CARE एप्लीकेशन डाउनलोड कराया गया और उसके उपयोग के बिषय मे सम्पूर्ण जानकारी दी गई लोग यह जानकारी पाकर बहुत ख़ुश हुए और आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिति का आभार व्यक्त किया।

