भारत का इतिहास ऐसा है कि...पाकिस्तान को बेनकाब कर 'ऑल पार्टी डेलिगेशन' का पहला जत्था लौटा, कितनी सफल रही यात्रा?

भारत का इतिहास ऐसा है कि...पाकिस्तान को बेनकाब कर 'ऑल पार्टी डेलिगेशन' का पहला जत्था लौटा, कितनी सफल रही यात्रा?

Operation Sindoor: बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अल्जीरिया, सऊदी अरब, कुवैत और बहरीन की यात्रा के बाद दिल्ली लौट आया है। इस यात्रा का उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को मजबूत करना था।

 

नई दिल्ली: दुनिया के कुछ देशों को Operation Sindoor की जानकारी देकर 'ऑल पार्टी डेलिगेशन' का पहला जत्था मंगलवार को भारत लौट गया है। बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अल्जीरिया, सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद दिल्ली पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई को प्रदर्शित करने के लिए प्रमुख साझेदार देशों का दौरा किया।

दिल्ली पहुंचे बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा ने कहा, 'हमारी यह यात्रा बहुत सफल रही है। हम जिन चार देशों अल्जीरिया, सऊदी अरब, कुवैत और बहरीन में गए थे, वे चारो देश आतंकवाद के खिलाफ कदम उठा चुके हैं और उनका पक्ष भी स्पष्ट है। वे भारत को समझते हैं। भारत का इतिहास ऐसा है कि हमें सफाई देने की जरूरत नहीं है।