भानुप्रताप सिंह बेहपुर ने बेहपुर में रचा नया इतिहास : अपने अधिकारों का बहिष्कार कर बुजुर्गों को दिया अपना अधिकार
मंदसौर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से दावेदारी कर रहे भानुप्रताप सिंह बेहपुर ने क्षेत्र में शुरू की एक अनूठी पहल
मंदसौर जिले के गांव बेहपुर में सरपंच की सूझबूझ से ऐतिहासिक बना समारोह। चार से पांच हज़ार की आबादी वाले इस गांव में प्रत्येक वर्ग के लोग निवास करते हैं जहां प्रचंड बहुमत से जीते भानुप्रताप सिंह ने रचा एक नया इतिहास खुद ने किया अपने अधिकारों का बहिष्कार व समस्त वर्ग के बुजुर्गों को दिया अपना ध्वजारोहण का अधिकार और साथ रहकर करवाया ध्वजारोहण। गांव के 11 सरकारी भवनों पर 9 माहिलाओं व 2 पुरुष जिनकी उम्र नौ दशक से दस दशक के बीच है उनसे ध्वजारोहण करवाया व ढोल धमाकों व नगाड़ों के साथ नगर में प्रभात फेरी भी निकाली जिसमें झांकियों के साथ भारतीय संस्कृति की वेशभूषा में पंजाबी नृत्य, आदिवासी नृत्य व कई प्रकार के अन्य नृत्य करते हुए छात्र-छात्राओं ने अपार खुशी का माहौल बनाया, साथ ही विद्यालय के छात्रों ने अखाड़े में भी भाग लिया। ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का भी सरहानीय योगदान रहा। इस अनूठी पहल से ग्रामीण क्षेत्र में एक नया वातावरण अनुकूलित हुआ व पूरे मंदसौर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत बेहपुर एक चर्चा का विषय बन चुकी है।

