चितौड़गढ़ : बेगूं क्षेत्र में खेत पर करंट लगने से एक युवक की मौत
Chittorgarh News : बेगूं उपखंड क्षेत्र के मेघनिवास गांव में कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बेगूं थाना क्षेत्र के मेघनिवास गांव में गुरुवार दोपहर को फोरुलाल पिता मियाचन्द निवासी मेघनिवास खेत पर कृषि कार्य कर रहा था। इस दौरान पानी की ट्यूबवेल चलाने के लिए स्टार्टर चालू करते समय करंट लगने से अचेत हो गया, जिसे बेगूं उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद फोरुलाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बेगूं थाना पुलिस ने मृतक के शव को चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया एवं परिजनों की उपस्थिति में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि मृतक चार लड़कियों एवं एक लड़के का पिता है।

