मादक पदार्थ की स्मगलिंग करते हुए एक व्यक्ति को पुलिस ने पकडा

मादक पदार्थ की स्मगलिंग करते हुए एक व्यक्ति को पुलिस ने पकडा
स्मैक तस्कर के साथ प्रेस कांफ्रेंस करते पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल

 रिपोर्ट - अनुराग तिवारी 
बांदा । अवैध स्मैक की तस्करी करने वाले स्मगलर को थाना मटौन्ध व एसओजी की सयुंक्त पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया । अपराधी के कब्जे से लगभग 20 लाख रुपये कीमत की अवैध स्मैक पुलिस को बरामद हुई। अभियुक्त द्वारा फर्रुखाबाद से लाकर बांदा में की जाती थी अवैध स्मैक की बिक्री । मटौन्ध नाथा क्षेत्र के भूरागढ़ बाइपास तिराहे से गिरफ्तार किया गया । पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाई की जा रही है।अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मीनिवास मिश्र के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कोतवाली नगर गवेन्द्र पाल गौतम के नेतृत्व में एसओजी की सयुंक्त टीम द्वारा तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । उसके पास लगभग 20 लाख रुपये कीमत की अवैध स्मैक बरामद हुई । पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर के बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति भूरागढ़ बाइपास के पास एक बैग में अवैध स्मैक लिए हुए हैं तथा उसकी बिक्री करने जा रहा हैं । सूचना पर तत्काल थाना मटौन्ध व एसओजी की सयुंक्त पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबन्दी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्त के कब्जे से लगभग 20 लाख रुपये की 200 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया । अभियुक्त ने पूछताछ में बताया की वह  बबेरू थाना क्षेत्र के परमपुवा का रहने वाला है उसका नाम चुनबाद निषाद है ।फर्रुखाबाद से स्मैक लाकर बांदा में इसकी बिक्री करने जा रहा था ।  पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/22 NDPS के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज