बिहार :- बक्सर आरक्षी अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई ब्रहापुर थानाध्यक्ष सहित पुलिस कर्मियों को किये सस्पेंड
बिहार :- बक्सर आरक्षी अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई ब्रहापुर थानाध्यक्ष सहित पुलिस कर्मियों को किये सस्पेंड
बिहार :-बक्सर आरक्षी अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष समेत पूरे थाने को किया सस्पेंड। शराब को लेकर इधर-उधर करने की मामला में की करवाई।
कुछ ही दिन पहले कंटेनर से पकड़ा गया था शराब
कुछ दिन पहले बक्सर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी।कटेनर से भरी शराब पटना की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग से जा रहा है। इसके बाद ब्रहापुर पुलिस ने तत्परित कार्रवाई करते हुए शराब से भरे कंटेनर जप्त कर लिया था। एक अनुमान के अनुसार कंटेनर में लगभग 40 लख रुपए मूल्य का शराब था। पूरे शराब को माल खाने में सील करने के बाद थाने की एक रुम से शराब की बरामदगी हुई। जो उत्पाद अधिनियम का उलंघन था।
इस पर बक्सर आरक्षी अधीक्षक के आदेश पर थानाध्यक्ष सहित पांच पुलिसकर्मियों पर एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दिए। इसके बाद सभी को आरक्षी अधीक्षक सस्पेंड कर दिए।
बक्सर पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने बताया कि ब्रहापुर थाने की पुलिस के द्वारा उत्पाद अधिनियम का उल्लंघन किया गया है। जिसमें कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष सेमत पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया। विशेष जानकारी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी जाएगी। शराब को इधर-उधर करने को मामले में यह कार्रवाई की गई है।
गौरव तलब है कि कुछ ही दिन पहले कंटेनर में भरी शराब और चालक को ब्रहापुर थाने के पुलिस ने जप्त किया था। वरीय अधिकारियों के आदेश पर शराब को सील कर दिया गया। लेकिन कंटेनर से बरामद किए गए शराब का कुछ हिस्सा थाने के ही अलग रूम में बरामद हुआ। जो उत्पाद अधिनियम का उल्लंघन था। जैसे ही बक्सर पुलिस कप्तान को यह जानकारी मिली उन्होंने एक्साइज एक्ट के उल्लंघन के मामले में थाना अध्यक्ष समेत पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।