बिहार :- नेऊरा में पार्किंग में लगी कार के शिशा तोड़कर 3 लाख 78 हजार उड़ाए
बिहार :- नेऊरा में पार्किंग में लगी कार के शिशा तोड़कर 3 लाख 78 हजार उड़ाए
बिहार :-बिहार के नेवर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े बीटा खगोल मुख मार्ग में गोढना के समीप स्थित पिकनिक गार्डन होटल के परिसर में एक जमीन कारोबारी के कार का शीशा तोड़कर अपराधियों ने 3 लाख 78 हजार रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी कारोबारी को तब लगी जब होटल का गार्डन द्वारा कर का शीशा तोड़ने की जानकारी दी गयी। घटना के बाद प्रीडित का होश उड़ गये।
वही मौके के बरदात पर नेऊरा पुलिस ने दलबल के साथ पहुंची। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उच्चके की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई। पीड़ित की पहचान मोहनपुर दोगरा गांव निवासी राजेंद्र राय के पुत्र अनिल कुमार सिंह जमीन कारोबारी के रूप में की जा रही है।
अनिल कुमार दानापुर के आईडीबीआई बैंक के अपनी पत्नी के अंजली कुमारी के खाते से रुपए निकाल अपने स्विफ्ट कार से घर वापस लौट रहा था। रास्ते में पिकनिक गार्डन होटल परिसर में कार खड़ी कर खाना खाने गया था। तभी आज्ञात अपराधियों के द्वारा कार का शीशा तोड पैसा निकाल कर फरार हो गया।
इस मामले पर नेऊरा थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी ने बताया कि गोढना गांव स्थित एक होटल के बाहर लगी कर का शीशा तोड़कर 378000 से भरा बैग लेकर फरार होने का मामला कार सवार द्वारा लिखित आवेदन दर्ज कराया गया है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अपराधियों की पहचान कर रही है।