बिहार :- खगड़िया के गोगरी प्रखंड के सेविका व सहायिका छठे दिन भी अनिश्चितकाल हड़ताल जारी पहुंचे, चेयरमैन
बिहार :- खगड़िया के गोगरी प्रखंड के सेविका व सहायिका छठे दिन भी अनिश्चितकाल हड़ताल जारी पहुंचे, चेयरमैन
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गोगरी में सेविकाओ व सहायिकाओ का छठा दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहा।इस दौरान उनके बीच नगर परिषद गोगरी के चेयरमैन रंजीता कुमारी निषाद पहुंची और उनकी मांग की सरकार तक पहुंचाने में सहयोग करने को कहा।हालांकि उन्होंने कहा की उनके स्तर से जो कुछ भी हो सकता है अवश्य करेंगी। इससे पहिले सेविका व सहायिका के अनिश्चितकालीन हड़ताल ,धरना व प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता सेविका सहायिका प्रखंड अध्यक्ष वीणा कुमारी यादव ने किया। सेविकाओ व सहायिकाओं ने 29 सितम्वर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गोगरी में अनिश्चतकालीन हड़ताल पर जाने से आंगनबाड़ी केन्द्र का सभी काम बंद हो गया है,सेविका व सहायिका ने गोगरी प्रखंड मुख्यालय में अपने विभिन्न 21 सूत्री मांगों को लेकर पाँचवा दिन भी धरना देते हुए अपनी मांगों के समर्थन में नारे भी लगाए। आंगनवाड़ी सेविका व सहायिकाओं ने अपनी जिन मांगों के लिए धरना व प्रदर्शन किया उसमें आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए ग्रेड सी और ग्रेड डी में समायोजित करने, सम्मानजनक मानदेय देने, लंबित मांगों का निष्पादन शीघ्र करने, सेविका को 50% विभागीय कोटा में महिला पर्यवेक्षिका के पद पर प्रोन्नति देने, एकमुश्त 10 लाख की आर्थिक सहायता देने, समान कार्य के लिए समान प्राथमिक देने , आंगनवाड़ी केंद्रों के निजीकरण के प्रयास की साजिश पर रोक लगाने, आंगनवाड़ी केंद्र को व्यवस्थित रूप से संचालित करने हेतू बर्तन उपलब्ध कराया जाय, केंद्र भवन किराया ने दर से दिया जाए, मोवाइल रिचार्ज कराया जाएगा, एवं मोबाइल खराब होने पर नया मोवाइल दिया जाय, बच्चो का पोषण राशि जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए आदि मांगे प्रमुख है।इस मौके पर प्रखंड महासचिव विभा कुमारी, सचिव उषा कुमारी, प्रखंड कोषाध्यक्ष साधना कुमारी, उपाध्यक्ष कुमारी अंश व मुन्नी कुमारी, बबीता कुमारी, आफरीन बानो, शहनाज बानो, ज्योति कुमारी भारती, सुनिता देवी, कुमारी अंजू, शहरेनाज प्रवीण, आशमा सहित काफी संख्या में सेविका एवं सहायिका में मौजूद थे।