प्रधान प्रतिनिधि के पुत्र पर ईटों से हमला पुलिस ने किया मुकद्दमा दर्ज

किशनी क्षेत्र के ग्रामसभा अरसारा के प्रधान प्रतिनिधि रमाशंकर तिवारी के सुपुत्र अम्बिकेश तिवारी ने पुलिस से शिकायत की

प्रधान प्रतिनिधि के पुत्र पर ईटों से हमला पुलिस ने किया मुकद्दमा दर्ज

किशनी क्षेत्र के ग्रामसभा अरसारा के प्रधान प्रतिनिधि रमाशंकर तिवारी के सुपुत्र अम्बिकेश तिवारी ने पुलिस से शिकायत की कि वह गुरूवार को अपनी ग्रामपंचायत के गांव खरगपुर बाली सडक पर कूडा तथा अनावश्यक रूप से खडी बबूल की झाडियां हटबाने का काम करा रहे थे। तभी वहां पर पुष्पेन्द्र पुत्र रामप्रसाद शाक्य निवासी खरगपुर आया और कूडा आदि न हटाने की जिद करते हुये गालीगलौज करने लगा। जब उन्होंने उक्त आरोपी को गाली देने से मना किया तो सहयोगी के तौर पर घटना स्थल पर आये रामसुमिरन पुत्र वंशगोपाल,उपदेश व श्यामसुन्दर पुत्रगण रामसुमिरन ने एक राय होकर उनपर ईंटें फैंकीं तथा लाठी डंडे लेकर उनकी मारपीट करने को दौडे। उनके साथ काम कर रहे रवि तथा लालू यादव पुत्रगण बीरपाल निवासीगण हिन्दूपुर ने उनको बचाया तो उक्त सभी उनको जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। आरोप है कि उक्त लोगों के रिश्तेदार तमंचे बनाने का काम करते हैं तथा अबैध असलाह भी रखते हैं। उन्होंने उक्त लोगों से अपनी सुरक्षा को खतरा बताया हैै। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।