पर्यावरण

पर्यावरण

*उत्साह पूर्वक मनाया गया ग्रीन डे सेलिब्रेशन*
सुदर्शन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल आचार्य विनोबा भावे वार्ड- 15  सतना में उत्साह पूर्वक  मनाया गया ग्रीन डे सेलिब्रेशन इस उपलक्ष में विद्यालय के नौनिहाल बच्चों ने अपने हाथों से रंग बिरंगी चित्र कला, लीफ पेंटिंग वा हैंड पेंटिंग बनाई जिनमें हरियाली को बढ़ाने ,वृक्षारोपण , हरा भरा सतना हमारा, पेड़ लगाओ जीवन बचाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया ग्रीन डे के उपलक्ष में विद्यालय प्रांगण में गुलाब के पौधे का रोपण भी किया गया । 
इस अवसर पर विद्यालय के संचालक राजकुमार कुशवाहा जी ने कहा कि पेड़ों के बिना मनुष्य एवं जीव का जीवन संभव नहीं है इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए। विद्यालय की संचालिका श्री मती सुनीता कुशवाहा जी,ने बच्चों द्वारा बनाई गई लीफ वा हैंड पेंटिंग की प्रशंसा की। प्राचार्य आरएन सिंह जी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्राचार्य रुचिका तिवारी, इंचार्ज विजयलक्ष्मी सिंह, प्रधानाध्यापक डी.के बिरहा, संगीता सिंह परिहार, शिल्पी , स्निग्धा ,चेतना, अनुराधा, प्रियांशी, रत्ना, प्रिया , अंबिली नायर ,शकुंतला ,अन्नपूर्णा , योगेश कुशवाहा व अन्य शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा रहा।