प्रियंका चोपड़ा ने गोवा से दिखाई 20 तस्वीरें, खाने की प्लेट में सीप देख लोगों ने पूछा- आप इसे खाने जा रही हैं?

प्रियंका चोपड़ा ने गोवा से दिखाई 20 तस्वीरें, खाने की प्लेट में सीप देख लोगों ने पूछा- आप इसे खाने जा रही हैं?

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सबसे हालिया वकेशन गोवा से कुछ तस्वीरें और खूबसूरत नजारे वाले वीडियो शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने वो सब दिखाने की कोशिश की है जो उन्हें सबसे अधिक पसंद आई। खीने-पीने से लेकर समंदर के नजारे और कैमरबोर्ड का भी वहां उन्होंने लुत्फ उठाया।

प्रियंका चोपड़ा गोवा वकेशन

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी कमबैक इंडियन फिल्म एसएस राजामौली की'वाराणसी' को लेकर चर्चा में हैं और इसी से जुड़े एक बड़े इवेंट के लिए वो हाल ही में भारत भी आई हैं। वहीं इस वक्त प्रियंका गोवा में अपने कुछ करीबी दोस्तों संग छुट्टियां मना रही हैं जिसकी 20 झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई हैं। इन तस्वीरों में जहां प्रियंका गोवा के मौसम का मजा लेती दिख रही हैं, वहीं उन्होंने कुछ अजीबोगरीब और हैरान करने वाली तस्वीरें भी शेयर की हैं।

प्रियंका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, 'दुनिया के मेरे सबसे पसंदीदा शहरों में से एक में कुछ सुकून भरे दिन। गोवा हर लिहाज से बेमिसाल है। चाहे वो मेहमाननवाजी हो, लोग हों, खाना हो या फिर कल्चर में मौजूद दया। ये शहर वो सब कुछ बन सकता है जो आप उससे चाहते हैं।'

  

 

 


प्रियंका ने लिखा, 'दोस्तों के साथ कैरम खेला, कई बार हार गई, जाहिर है और प्रैक्टिस की जरूरत है।' हालांकि, उन्होंने ये भी लिखा है कि गोवा में जो पुरानी और नई उनकी पसंदीदा जगहें हैं उसके लिए समय कम था।