नाहन में धंसने लगी जमीन, मलबे की चपेट में आई तीन कारे

नाहन में धंसने लगी जमीन, मलबे की चपेट में आई तीन कारे
नाहन में धंसने लगी जमीन, मलबे की चपेट में आई तीन कारे

नाहन, 22 जुलाई : हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक शहर “नाहन” में भारी बारिश के कारण सड़कों के धंसने का सिलसिला शुरू हो गया है। शिमला मार्ग पर हाथी की कब्र के नजदीक अचानक सड़क धंस गई। इस कारण सड़क किनारे पार्क की गई दो कारों को क्षति पहुंची। सड़क धंसने के दौरान ये वाहन मलबे के साथ नीचे की तरफ खिसक गए। इसी इलाके में हाल की बारिश में सड़क से नीचे निर्मित कुछ घरों को भी खतरा पैदा हो गया था, जो अब भी बरकरार होने की सूचना है। सड़को के किनारे वाहनों की पार्किंग का रिस्क बढ़ गया है।