बीजेपी सीएम केजरीवाल को मारने की साजिश रच रहे हैं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मामले में उपराज्यपाल विनय सक्सेना के मुख्य सचिव की चिट्ठी पर आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया आई है. दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा है कि बीजेपी सीएम अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश रच रही है. दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि सीएम केजरीवाल का शुगर लेवल आठ से ज्यादा बार 50 से नीचे आ चुका है. CM कोमा में जा सकते हैं. ऐसी स्थिति में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक का भी खतरा है.

