नंबर प्लेट बदलकर घूमने वाले तीन अंतर्जनपदीय पशु तस्करों को मैनाठेर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

*नंबर प्लेट बदलकर घूमने वाले तीन अंतर्जनपदीय पशु तस्करों को मैनाठेर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया* कुंदरकी /मैनाठेर गाडियों की नंबर प्लेट बदलकर घूमने वाले तीन अंतर्जनपदीय पशु तस्करों को मैनाठेर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से छे पशु, एक अवैध तमंचा, एक कार, एक पिकअप, व कारतूस और चाकू बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपीयों के तीन साथी मौके से भाग निकले, जिनकी पुलिस जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही हैं अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हुए आरोपी पुलिस के मुताबिक बुधवार 7 जून की रात सूचना मिली कि कुछ लोग पशुओं को चोरी कर उनका कटान करते हैं। पुलिस द्वारा टीम गठित कर डिंगरपुर में मोहम्मद अली के घर दबिश दी गईं। जहां मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया ज़बकी तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गए। भैंस चोरी कर बेचते थे आरोपी पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह भैंस चोरी करते हैं और चोरी करके बुलेरो पीकअप गाड़िया में रख कर बाजारों व मीट फैक्ट्रियों में बेचा करतें थें। और बेचने के बाद पैसा आपस में बाट लेते हैं। और पकड़े जानें के डर से गाड़ियों की नंबर प्लेट बदलकर घूमा करते थें।

नंबर प्लेट बदलकर घूमने वाले तीन अंतर्जनपदीय पशु तस्करों को मैनाठेर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पशु तस्कर