नगरपंचायत के लिपिक पर लगाया सुबिधाशुल्क मांगने का आरोप।

कृष्णगोपाल पुत्र चन्द्रप्रकाश गुप्ता निवासी मोहल्ला हवेली ने समाधान दिवस के मौके पर प्रार्थनापत्र देकर बताया

नगरपंचायत के लिपिक पर लगाया सुबिधाशुल्क मांगने का आरोप।

किशनी/मैनपुरी-टेंट हाउस के कारोबारी कृष्णगोपाल पुत्र चन्द्रप्रकाश गुप्ता निवासी मोहल्ला हवेली ने समाधान दिवस के मौके पर प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उनके कई पुराने बिल जिनका कुल भुगतान रू0 43125 होता है उनका भुगतान नगरपंचायत का लिपिक नहीं कर रहा हैै। उनका आरोप हे कि उक्त लिपिक बिल पर ईओ के हस्ताक्षर कराने के लिये दस हजार रिश्वत की मांग कर रहा है। लिपिक का पक्ष जानने के लिये जब उनसे संपर्क साधा गया तो उनका फोन नहीं उठ सका।   

क्या बोले एसडीएम

इस शिकायत का प्रार्थनापत्र मिला है। सम्बन्धित विभाग को पत्र लिखकर जबाब लिया जायेगा। उसके बाद आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।