हमीरपुर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री के समक्ष उठाए कई महत्वपूर्ण मुद्दे
उत्तर प्रदेश के जनपद हमीरपुर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतराम राजपूत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर शिष्टाचार भेंट कर जनपद की कई समस्याओं एवं मुद्दों को लेकर उठाए गए बिंदुओं पर चर्चा की गई साथ ही साथ राठ कस्बा स्थित ब्रह्मानंद महाविद्यालय को महाविद्यालय बनाने की मांग की जिसको गंभीरता से लेते हुए ब्रह्मानंद महाविद्यालय को विश्वविद्यालय के सपने को साकार करने सहित अन्य मुद्दों का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया
उत्तर प्रदेश के जनपद हमीरपुर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतराम राजपूत ने आज सोमवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आवास पर शिष्टाचार भेंट करके जनपद के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर काफी समय तक बातचीत की। इसी दौरान जिले की राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने नगर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कराने, किसानों को अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाने, ब्रह्मानंद बांध से राठ नगर की पेयजल व्यवस्था हेतु बिछाई जा रही पाइपलाइन के रुके कार्य की बकाया धनराशि को जल्द से जल्द अवमुक्त कराने की मांग की, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़को को दुरुस्त कराने, किसानों मजदूरों की समस्याओं सहित राठ कस्बा स्थित बुंदेलखंड का सुप्रसिद्ध ब्रह्मानंद महाविद्यालय को विश्वविद्यालय बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी का मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया। और अधिकांश मामलों में शीघ्र ही मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त देते हुए कहा कि ब्रह्मानंद महाविद्यालय को विश्वविद्यालय बनाने का सपना बहुत जल्द साकार होने वाला है। हालांकि उन्होंने कई बिदुओं पर चर्चा करते हुए जल्द कार्यवाही की बात भी की है। इस मौक़े पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतराम राजपूत, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, ब्रह्मानन्द महाविद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर इंद्रपाल सिंह. डॉ. सुरेंद्र सिंह एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

