जनपद विविध सेवा प्राधिकरण द्वारा शिविर लगा महिलाओं को किया जागरूक

राष्ट्रीय महिला आयोग एवं राष्ट्रीय विविध सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार जनपद विविध सेवा प्राधिकरण द्वारा एक शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें महिलाओं के प्रति उनके अधिकारों ,संरक्षित कानून व सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक कर उचित सलाह दी गयी

जनपद विविध सेवा प्राधिकरण द्वारा शिविर लगा महिलाओं को किया जागरूक
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिविर का आयोजन

हमीरपुर । राष्ट्रीय महिला आयोग एवं राष्ट्रीय विविध सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार जनपद विविध सेवा प्राधिकरण द्वारा एक शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें महिलाओं के प्रति उनके अधिकारों ,संरक्षित कानून व सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक कर उचित सलाह दी गयी। आपको बता दे कि राष्ट्रीय महिला आयोग एवं राष्ट्रीय विविध सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार जनपद विविध सेवा प्राधिकरण द्वारा जनपद के न्यायाधीश ड्रा अनुपम गोयल की अध्यक्षता में बुधवार के रोज महिला जिला चिकित्सालय सदर स्थित एक शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें आसपास ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की महिलाओं को उनके प्रति अधिकारों ,संरक्षित कानून व सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक कर उन्हें उचित सलाह दी गयी।आयोजित शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ ड्रा अंजुला गुप्ता,बालरोग विशेषज्ञ राजीव कुमार व परिवार नियोजक काउंसलर निकिता के द्वारा महिलाओं को महिला सुरक्षा महिला उत्पीड़न के प्रति विस्तार से जानकारी दी गयी।वही डॉक्टरों द्वारा सर्वाइकल कैंसर के प्रति भी उससे बचाव के उपाय संबंधित जानकारी दी।तथा अन्य रोगों के लिए भी उचित सलाह दी गयी।उसी दौरान वही टेली लॉ अधिवक्ता मुनीन्द्र कुमार शिवा व रामशंकर सचान द्वारा महिलाओं के संबंध में कानून के प्रति उचित परामर्श दिया गया।उसी दौरान उपस्थित अपर जिला जज सचिव गीतांजलि गर्ग द्वारा घरेलू हिंसा से संबंधित संरक्षण अधिनियम भारतीय दंड सहिंता में महिलाओं से संबंधित प्रावधान व प्रसव पूर्व गर्भ की जांच से संबंधित कानूनों के प्रति विस्तार से जानकारी दी।शिविर में कार्यालय लिपिक मो0 असलम व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अमित कुमार व कल्याण सिंह,तौसीफ खान,व इस दौरान सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रहे