पीएम मोदी ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से मिले '200 करोड़ कैश' की तस्वीर की शेयर !
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से ज़ब्त हुए '200 करोड़ कैश' की तस्वीर 'X' पर शेयर कर लिखा है, "देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के 'भाषणों' को सुनें।" उन्होंने लिखा, "जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, 'यह मोदी की गारंटी है'।"

