चारो तरफ बिछी लाशें.कपड़े उतरवाकर आतंकियों ने मारी गोली, VIDEO देख कांप उठेगा कलेजा
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को बड़े आतंकी हमले से पूरा देश दहल गया। इस हमले को लेकरखबर सामने आ रही है कि इस आतंकी हमले में 27 लोगों के मारे जाने की खबर है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस भयावह हमले में 27 लोगों की जान गई है।
हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खुद गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से श्रीनगर पहुंचे हैं और प्रधानमंत्री मोदी ने खुद अमित शाह से फोन पर बात की है।
इस घटना में आतंकियों ने बर्बरता के साथ लोगों की पहचान पूछकर मौत के घाट उतारा है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो को देख रोना आ जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि चारो तरफ सिर्फ लाशें बिछी हुई हैं और चीख पुकार सुनाई दे रही है।
आतंकियों को मारने का ऑपरेशन शुरू
मिली जानकारी के अनुसार, इतने बड़े आतंकी हमले के बाद आतंकियों के खात्मे के लिए बड़ा ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। भारतीय सेना विक्टर फोर्स तथा स्पेशल फोर्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ द्वारा ये ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। सेना के जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान घटनास्थल पर मुस्तैद हैं। सेना के अधिकारी भी अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।
आतंकी हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। खबरों के मुताबिक इस संगठन का मुखिया शेख सज्जाद गुल है, जो पाकिस्तान में है। उसने लोकल मॉड्यूल के माध्यम से हमले को अंजाम दिया है। पिछले साल गांदरबल में भी गुल के इशारे पर हमले को अंजाम दिया गया था। हमले से पहले इसके आतंकी रेकी करते हैं और इसके बाद हमले को अंजाम दिया जाता है। पिछले साल मजदूरों के कैंप पर घात लगाकर हमला किया गया था। अमरनाथ यात्रा मार्ग पर हमले के बाद दहशतगर्द घने जंगल में छिप गए थे।

