कालाढूंगी में आई फ्लू की दस्तक, बच्चे और बड़े भी हुए आई फ्लू से संक्रमित

 कालाढूंगी में आई फ्लू की दस्तक, बच्चे और बड़े भी हुए आई फ्लू से संक्रमित

 

देशभर में मानसून छाया हुआ है, जहाँ एक तरफ अधिक बरसात के कारण बाढ़ की समस्या बनी हुई है, तो दूसरी तरफ आई फ्लू इंफेक्शन भी तेज़ी से फैल रहा है। ऐसे में उत्तराखंड के कालाढूंगी में इन दिनों आई फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन कई मरीज अपनी आखों की समस्या लेकर स्थानीय अस्पताल में पहुंच रहे हैं।
 बताया जा रहा है कि किसी घर में एक व्यक्ति आई फ्लू संक्रमित हो रहा है तो यह आई फ्लू सभी परिजनों को अपनी जद में ले रहा है। क्षेत्र में लगातार बढ़ती जा रही आई फ्लू संक्रमितों की संख्या को देख लोग परेशान हैं। कालाढूंगी का स्वास्थ्य विभाग लोगों को आई फ्लू के लिए जागरूक करने का काम भी कर रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुधीर कन्याल ने बताया कि ,

आई फ्लू हो जाने पर खुद से कोई इलाज न करें बल्कि किसी चिकित्सक को दिखाकर ही इलाज शुरू करें। उन्होंने कहा कि व्यक्ति जागरूक होकर आई फ्लू से अपना बचाव कर सकता है। यें हैं आई फ्लू से बचने के कुछ तरीके:
•समय-समय पर अपने हाथों की सफाई करें।

•आंखों को बार-बार न छुएं।

•वर्कप्लेस या घर में सफाई का खास ध्यान रखें।

•आंखों को समय-समय पर धोएं।

•पीड़ित व्यक्ति से आई कांटेक्ट करने से बचें।

•संक्रमित व्यक्ति के तौलिया या कपड़े इस्तेमाल करने से बचें।

आंखो के लालीपन, सूजन या खुजली आदि होने पर डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

रिपोर्टर - हिमांशु शर्मा