सरस्वती सायकल योजना अन्तर्गत 38 छात्राओं को निःशुल्क सायकल किया गया वितरण
सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत 38 छात्राओं को निःशुल्क सायकल किया गया वितरण
दयाशंकर यादव / बलरामपुर :- बलरामपुर जिले के हायर सेकंडरी स्कूल चुनापथर में सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत कक्षा 9वीं के 38छात्राओं को निःशुल्क सायकल का वितरण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सादुचरण यादव थे। कार्यक्रम का प्रारंभ माता सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। राज्य गीत का गायन विद्यालय की छात्राओं ने किया।

इस अवसर पर साधुचरण यादव ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं के लिए इस योजना को बहुत ही लाभकारी बताया और शासन की कल्याणकारी योजना निरूपित किया। स्कूल के प्रिंसिपल डीगेश्वरी ने भी छात्राओं को बधाई दी और सरस्वती सायकल योजना की प्रशंसा की। उन्होंने इस योजना को बेटियों की शिक्षा लिए शासन के द्वारा उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।

स्कूल के प्रिंसिपल डीगेश्वरी ने सभी हितग्राही छात्राओं को बधाई देते हुए 38 छात्राओं को सायकल मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि छात्राओं को शाला आने जाने के लिए सायकल के रूप में एक साधन के मिल जाने से कई छात्राओं को अब पढ़ाई नहीं छोड़नी पड़ेगी और वे उत्साह पूर्वक विद्यालय आएंगी।

नंदकेश्वर पंडों सरपंच एवम पंडो समाज के जिला अध्यक्ष ने भी सभी छात्राओं को शुभकानाएं दी। इस अवसर पर रामखेलवान शिक्षक, जागेश्वर गुप्ता शिक्षक , देवेंद्र गुप्ता शिक्षक एवम समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

