कारोबारी के घर में घुसे, दंपत्ति की हत्या... लूट की वारदात के दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में कारोबारी के घर घुसकर डबल मर्डर और लूट की घटना को अंजाम दिए जाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। कारोबारी के घर वारदात को अंजाम दिए जाने की प्लानिंग वेब सीरीज देखकर रची गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बड़ा दावा किया है। दरअसल, मेरठ जिले के किशनपुरी में लूट के इरादे से लोहा कारोबारी के घर दो बदमाश घुस गए थे। 70 वर्षीय कारोबारी धन कुमार जैन उर्फ डीके की लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनकी पत्नी अंजू जैन के हाथ में भी गोली लगी। वारदात के दौरान बदमाशों ने घर में मौजूद कारोबारी के बेटे, पोती और दूधिया को अलग-अलग कमरों में हाथ पैर बांधकर बंद कर दिया। इसके बाद उनके घर से नकदी, लाखों के आभूषण और अन्य सामान लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की। इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।


