उन्नाव : हसनगंज किसानों के वितरण को आया बीज व्यवसाई के घर बरामद। नायाब तहसीलदार ने 43 बोरी सरकारी बीज को किया सीज, जांच जारी।

Hasangunj Unnao.

उन्नाव : हसनगंज किसानों के वितरण को आया बीज व्यवसाई के घर बरामद। नायाब तहसीलदार ने 43 बोरी सरकारी बीज को किया सीज, जांच जारी।

उन्नाव :

राजकीय कृषि बीज भंडार में किसानों के लिए वितरण को आया बीज‌ क्षेत्र के ही एक व्यवसाई के घर के कमरे से बड़ी मात्रा में बरामद हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर ब्लॉक प्रमुख ने मौके पर पहुंच कर एसडीएम को सूचना दी। जिसपर बीज सीज कर प्रभारी के सुपुर्द किया गया है।

राजकीय कृषि बीज भंडार में किसानों को वितरण करने के लिए मूंग, उर्द, सरसों, धान, मूंगफली का बीज आया था। जिसमें से 43 बोरी बीज ग्रामीणों की सूचना पर ब्लॉक प्रमुख मीरा यादव, पूर्व प्रमुख धीरेंद्र ब्रह्मचारी वा नायाब तहसीलदार पूर्णिमा तिवारी ने बदबदा खेड़ा निवाशी मुन्ना के घर के कमरे में बरामद किया है।

बरामद की हुई सारी बोरियां हसनगंज बीज भंडार कच्छ में सीज कर प्रभारी के सुपुर्द की गई है। इस संबंध में एसडीएम नवीन चंद्र ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख की सूचना पर मौके पर नयाब तहसीलदार पूर्णिमा तिवारी को भेजा गया था। जो भी बीज बरामद हुआ है उसको बीज भंडार कक्ष में सीज करा कर प्रभारी के सुपुर्द कर दिया गया है। जो किसानों को वितरण किया जाएगा।

इसकी जांच रिपोर्ट जिले पर भेजी जाएगी। वहीं प्रभारी साहब लाल का कहना है कि भंडार कक्ष जर्जर होने के कारण कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर दवाइयों को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया था। जो सकुशल बरामद हुए हैं।