उदयपुर में जूनियर स्टेट शूटिंगबॉल चैंपियनशिप सम्पन्न ।

उदयपुर में जूनियर स्टेट शूटिंगबॉल चैंपियनशिप सम्पन्न ।

राजस्थान शूटिंगबॉल संघ के महासचिव डॉ ओपी माचरा ने बताया कि 42 वी जूनियर स्टेट शूटिंगबॉल चैंपियन शिप बॉयज़/गर्ल्स का आयोजन 30 सितम्बर से 1 अक्टूबर 2023 को आनंद विद्या भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाँदवेल  डबोक उदयपुर में संपन्न हुआ। समापन समारोह में राज्य क्रीड़ा परिषद के पर्यवेक्षक, उदयपुर जिला खेल अधिकारी ए के जैन, राजस्थान शूटिंगबॉल संघ अध्यक्ष दयानन्द उपाध्याय, महासचिव डॉ ओपी माचरा, राज्य संघ के ऑब्जर्वर व कोषाध्यक्ष बृजेश शर्मा, फेडरेशन के ऑब्जर्वर एडवोकेट भागचंद कुमावत, उदयपुर शूटिंगबॉल संघ के चेयरमैन महेश पालीवाल, dशिवराज सिंह शक्तावत ने खिलाड़ियों को ट्रोफी, मोमेंटो मैडल देकर समानित किया।
शिवराज सिंह सक्तावत, राजस्थान शूटिंगबॉल संघ के उपाध्यक्ष इंदुराज शर्मा, शक़्क़ी मोहम्मद, हनुमान सहाय शर्मा, तकनीकी चेयरमैन निर्णायक रफ़ीक मोहम्मद, राजस्थान तकनीक चेयरमैन ए के ओबराय, स्टेज कॉर्डिनेटर मुनव्वर बेग, संयुक्त सचिव अल्ताफ हुसैन, आर पी शेरावत, सुनील बैंसला, कृष्ण थालोड़, सदस्य भूपेंद्र त्यागी, संग्राम सिंह, यूसुफ खान, इमरान खान, संजय शर्मा, सूरज पालीवाल उपस्थित रहे।
महासचिव डॉ ओपी माचरा ने बताया कि स्टेट चैंपियन शिप में कुल बॉयज और गर्ल्स की 38 टीमो ने भाग लिया, जिसमे बॉयज वर्ग में गंगानगर ने हनुमान गढ़ को 21-18, 21-16 से सीधे सेटो में हराकर विजेता  रही, उपविजेता हनुमान गढ़ और तृतीय स्थान टोंक रही, बालिका वर्ग में अजमेर ने 21-18, 21-10 से भीलवाड़ा को सीधे सेटो में हराकर  विजेता, भीलवाड़ा उपविजेता व तृतीय स्थान दोसा का रहा। बॉयज में जसकीरत सिंह और गर्ल्स में शिरीन का पर्दशन शानदार रहा, आयोजक उदयपुर शूटिंगबॉल संघ चेयरमेन महेश पालीवाल, अध्यक्ष माहीन खान मैकश ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।