AFG vs BAN: अफगानिस्तान की हार ने राशिद खान को तोड़कर रख दिया, बांग्लादेश की जीत के बाद रो ही दिया था

AFG vs BAN: अफगानिस्तान की हार ने राशिद खान को तोड़कर रख दिया, बांग्लादेश की जीत के बाद रो ही दिया था

Asia Cup 2025: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 के ग्रुप बी के मैच में जीत हासिल की। इस हार के बाद अफगानिस्तान के लिए सुपर-4 में पहुंचना मुश्किल हो गया है।

 

अफगानिस्तान की हार के बाद गम में डूबे राशिद खान

अबू धाबी: तंजीद हसन की अर्धशतकीय पारी के बाद Nasum Ahmed की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से बांग्लादेश ने एशिया कप टी20 के ग्रुप बी मैच में अफगानिस्तान को 8 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने सुपर-4 में जाने के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है। दूसरी तरफ अफगानिस्तान पर बाहर होने की खतरा मंडरा रहा है। अफगानिस्तान को अब श्रीलंका से भिड़ना है और टीम उस मुकाबले में हारी तो अगले राउंड में नहीं पहुंच पाएगी।


कप्तान राशिद खान निराशा में डूबे

अफगानिस्तान की टीम टी20 में काफी मजबूत है। उसने पिछले साल विश्व कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। इसके बाद भी टी20 एशिया कप में टीम पर पहले राउंड से ही बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। बांग्लादेश से हार के बाद अफगानिस्तान के कप्तान Rashid Khan निराशा में डूब गए। उनके कई फोटो वायरल हैं, इसमें राशिद काफी निराश नजर आ रहे हैं। कुछ फोटो को देखकर तो ऐसा भी लग रहा है कि राशिद ने हार के बाद रो दिया।

 

पोस्ट मैच इंटरव्यू में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा- हम अंत तक मैच में बने रहे, लेकिन उसे जीत नहीं पाए। 18 गेंदों पर 30 रन बनाना आसान था। हमने वो आक्रामक क्रिकेट नहीं खेला जिसके लिए हम जाने जाते हैं। हमने खुद पर बहुत दबाव बनने दिया।



मैच में क्या क्या हुआ?

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद पांच विकेट पर 154 रन बनाने के बाद अफगानिस्तान की पारी को 146 रन पर समेट दिया। नासुम ने चार ओवर में एक मेडन के साथ सिर्फ 11 रन खर्च कर दो विकेट चटका कर मैच पर टीम का दबदबा बनाया। अन्य गेंदबाजों ने भी उनका पूरा साथ दिया। अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह ओमरजई ने 16 गेंद में 30 औ राशिद खान ने 11 गेंद में 20 रन की पारी खेल मैच का रुख मोड़ने की कोशिश की लेकिन दोनों के आउट होने के बाद टीम की उम्मीदों ने दम तोड़ दिया।9xs-

#thebharatnews