PNG की सुविधा होते हुए भी कनेक्शन नहीं लिया तो बंद होगी LPG सप्लाई !
एलपीजी संकट के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाया है.
साथ ही पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों को भी खारिज किया गया है, लोगों से इस पर ध्यान न देने की अपील की गई है. सरकार का फोकस पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) को बढ़ावा देने का है. PNG कनेक्शन को जल्द देने को लेकर सरकार ने कई कदम उठाए हैं. वहीं, PNG की सुविधा होने के बाद भी इसे नहीं लेने वाले उपभोक्ताओं को घरेलू रसोई गैस (LPG) की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी. सरकार ने इसको लेकर आदेश जारी किया है.

