ENG vs IND: लीड्स टेस्ट के पांचवें दिन कैसा रहेगा मौसम, क्या बारिश इंग्लैंड और भारत के मैच में डालेगी खलल?

ENG vs IND: लीड्स टेस्ट के पांचवें दिन कैसा रहेगा मौसम, क्या बारिश इंग्लैंड और भारत के मैच में डालेगी खलल?

लीड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के अंतिम दिन बारिश का खतरा मंडरा रहा है, जिससे मैच का परिणाम प्रभावित हो सकता है। इंग्लैंड को जीतने के लिए 350 रनों की आवश्यकता है तो भारत को 10 विकेट चाहिए।

लीड्स टेस्ट के 5वें दिन बारिश की संभावना 

लीड्स: हेडिंग्ले में Ind vs Eng के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन बारिश का खतरा मंडरा रहा है। इंग्लैंड को जीतने के लिए 350 रनों की और जरूरत है और उसके सभी 10 विकेट सुरक्षित हैं। Accuweather के अनुसार, मंगलवार को 84 प्रतिशत बारिश की संभावना है। यह मैच के परिणाम को प्रभावित कर सकती है। इंग्लैंड 371 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा है। अगर इंग्लैंड यह लक्ष्य हासिल कर लेता है, तो वह इस मैदान पर 5 दिनों के टेस्ट मैच में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली टीम बन जाएगी।

हेडिंग्ले में सबसे बड़ा लक्ष्य 404 रनों का है। यह लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 6 दिनों के टेस्ट मैच में हासिल किया था। उस टीम के कप्तान Don Bradman थे। लीड्स का मौसम ठंडा और हवा वाला रहने का अनुमान है। हवा की गति 55 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिन भर बादल छाए रहने की संभावना है। बीच-बीच में धूप निकलने से बल्लेबाजी करना मुश्किल हो सकता है।

 



किस समय मौसम कैसा रहेगा?

स्थानीय समय अनुसार दोपहर 2 बजे के आसपास फिर से बारिश होने की संभावना है। इससे लंच सेशन प्रभावित हो सकता है। स्थानीय समय अनुसार मैच 11 बजे शुरू हो चुका है। भारत में मैच 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होता है। लीड्स दोपहर 2 बजे तक यह अनुमान बना हुआ है। उस समय भारत में साढ़े 6 बज रहा होगा। इसके बाद बारिश की संभावना 45 प्रतिशत तक गिर जाएगी। लेकिन शाम 4 बजे फिर से बारिश की संभावना बढ़ जाएगी। इसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है लेकिन ब्रिटिश मौसम का कोई भरोसा नहीं है।

सिर्फ इंग्लैंड को मैच से दूर नहीं किया, ऋषभ पंत ने शतक लगाकर रिकॉर्ड की बरसात भी कर दी

भारतीय टीम 1932 से टेस्ट मैच खेल रही है। इस दौरान किसी भी विकेटकीपर ने टेस्ट की दोनों पारियों में शतक नहीं लगाया था। अब ऋषभ पंत ने यह कारनामा कर दिया है। दुनिया में उनसे पहले सिर्फ जिम्बाब्वे के विकेटकीपर रहे एंडी फ्लावर ही ऐसा कर सके हैं।

ऋषभ पंत का इंग्लैंड में यह चौथा शतक है। वह वहां सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। सचिन तेंदुलकर और दिलीप वेंगसकर के नाम भी 4-4 शतक हैं। राहुल द्रविड़ ने सबसे ज्यादा 6 शतक ठोके हैं।

ऋषभ पंत ने पहले भारत के 6 बल्लेबाजों ने टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया था। इसमें विजय हजारे, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा शामिल हैं। लेकिन इनमें से किसी ने भी इंग्लैंड में ऐसा नहीं किया था।

ऋषभ पंत ने इस मैच में 134 और 118 रनों की पारी खेली। यानी मैच में उनके कुल 252 रन हो गए। यह इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैच में किसी विकेटकीपर का सबसे ज्यादा रन है। इससे पहले रिकॉर्ड इंग्लैंड के विकेटकीपर एलेक स्टीवर्ट के नाम था। उन्होंने 1998 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 40 और 164 रन बनाए थे।

ऋषभ पंत ने इस मैच में कुल 9 छक्के मारे। वह इंग्लैंड में एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज के मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 2023 में लॉर्ड्स के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 9 छक्के मारे थे। एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने 2005 में बर्मिंघम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 9 छक्के मारे थे।


हेडिंग्ले की पिच पहले चार दिनों में अपनी तरह की रही है। पिच पर कुछ खुरदुरे पैच बन गए हैं। इससे स्पिनरों को मदद मिल सकती है। चौथे दिन बादल छाए रहने के कारण गेंद को काफी स्विंग मिली। इस मैच में भारत को अगर जीत हासिल करने ही तो Jasprit Bumrah सबसे महत्वपूर्ण हैं। उनका प्रदर्शन ही मुकाबले के नतीजे को तय करेगा।