Bihar Result 2025: काउंटिंग को लेकर कल बंद रहेंगे पटना के सभी स्कूल, DM ने जारी किया आदेश
Patna School Closed: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना 14 नवंबर को पटना के एएन कॉलेज में होगी। इसके चलते यातायात प्रबंधन और लोक सुविधा को देखते हुए पटना के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आदेश जारी किया है। इसके अनुसार, पटना जिले के सभी स्कूल में 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई 14 नवंबर को स्थगित रहेगी।
Patna School Closed: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना 14 नवंबर को पटना के एएन कॉलेज में होगी। इसके चलते यातायात प्रबंधन और लोक सुविधा को देखते हुए पटना के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आदेश जारी किया है। इसके अनुसार, पटना जिले के सभी स्कूल में 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई 14 नवंबर को स्थगित रहेगी।
सांकेतिक तस्वीर
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम की घोषणा का समय नजदीक आ गया है। पटना जिले सभी 14 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना कल यानी 14 नवंबर को होनी है। ये मतगणना सुबह 8 बजे से पटना के एएन कॉलेज में निर्धारित है। मतगणना के दिन सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। पटना के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी ने एक आदेश जारी किया है, जिसके तहत यातायात प्रबंधन और जनहित को ध्यान में रखते हुए पटना जिले के सभी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है।
काउंटिंग को लेकर पटना के सभी स्कूल बंद
पटना जिले की सभी 14 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना की प्रक्रिया 14 नवंबर 2025 को संपन्न होगी। इसके लिए मुख्य केंद्र एएन कॉलेज को बनाया गया है। मतगणना का काम सुबह 8 बजे से शुरू होना निर्धारित है। इस दौरान कॉलेज और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही पटना के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
ट्रैफिक रूट में बदलाव की वजह से फैसला
पटना के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि स्कूलों में पठन-पाठन यातायात प्रबंधन, लोक सुविधा एवं जनहित के दृष्टिकोण से स्थगित किया जा रहा है। मतगणना के चलते मतगणना स्थल के आसपास और शहर के प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा बलों और चुनाव संबंधी वाहनों का आवागमन बढ़ जाएगा। ऐसे में, छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा और सामान्य यातायात को बाधित होने से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
किन कक्षाओं पर लागू होगा आदेश?
जिलाधिकारी के आदेशानुसार, पटना जिले के सभी विद्यालयों में 12वीं कक्षा तक पठन-पाठन 14 नवंबर को स्थगित रहेगा। ये अवकाश केवल एक दिन के लिए लागू किया गया है। 12वीं कक्षा तक के सभी निजी और सरकारी स्कूलों पर यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

