उत्तर प्रदेश उन्नाव : सफीपुर बेटे के सामने शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, घर में घुसकर की वारदात, बचाने आए 10 साल के बेटे पर भी किया गया जानलेवा हमला।

Uttar Pradesh Unnao.

उत्तर प्रदेश उन्नाव : सफीपुर बेटे के सामने शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, घर में घुसकर की वारदात, बचाने आए 10 साल के बेटे पर भी किया गया जानलेवा हमला।

उन्नाव में एक प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मां की चीख सुनकर बचाने दौड़े 10 साल के बेटे पर भी उसने हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर पड़ोसी दौड़कर मौके पर पहुंचे और आरोपी पकड़ लिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वारदात सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मोहल्ला बाकरगंज की है।

बताया जाता है कि आरोपी का महिला से अफेयर था। वह पहले भी उसे लेकर भाग गया था। कुछ समय पहले महिला लौट आई थी और अपने पति के साथ रहने लगी थी। लेकिन आरोपी महिला पर दोबारा साथ में रहने का दबाव बना रहा था। महिला ने मना कर दिया तो उसने आज सुबह करीब 4 बजे सोते समय घर में घुसकर हत्या कर दी।

          हमले में घायल हुआ 10 साल का बेटा 

बेटा बोला- पापा छत पर, मैं और मां आंगन में सो रहे थे

मोहल्ला बाकरगंज में सुबह करीब 4 बजे प्रेमी अनिल तेली पुत्र बाबूलाल रामसिंह के घर घुस गया। आंगन में चारपाई पर सो रही राम सिंह की पत्नी रिंकी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। रिंकी के बेटे ने बताया," वारदात के समय पापा छत पर सो रहे थे। उसी समय घर के पीछे रहने वाला अनिल घर में घुस आया और मां के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। मां की चीख मैं दौड़ा तो उसने मेरे कंधे पर कुल्हाड़ी मार दी लेकिन पूरी तरह कुल्हाड़ी नहीं लगी इसलिए मैं बच गया। इसके बाद मैं घर बाहर भागा और शोर मचा दिया। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंच गए और सभी ने आरोपी को पकड़ लिया। कुल्हाड़ी के हमले से मां की मौके पर ही मौत हो गई।

लोगों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सफीपुर कोतवाली पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया है। इसके साथ ही आरोपी को हिरासत में ले लिया।

हत्यारोपी को छोड़कर पति के पास आ गई थी महिला

मृतका के पति ने बताया," मेरी पत्नी रिंकी को अनिल बहला फुसलाकर 2 साल पहले अपने साथ लेकर चला गया था। एक महीने पहले ही रिंकी बेटे तरुण के साथ वापस आ गई थी। तब से वह मेरे साथ रह रही थी। अनिल रिंकी पर साथ रहने का दबाव बना रहा था और वह अनिल के साथ जाने से इंकार कर रही थी। जिससे अनिल आए दिन परेशान कर रहा था।

पति के मुताबिक, हमारे 3 बच्चों में बड़ी बेटी अंशी (22) का विवाह हो गया है। बेटा तनुज (18) मुंबई में रहकर नौकरी करता है। 10 साल का तरुण मां रिंकी के साथ रह रहा था। जब रिंकी अनिल के साथ गई थी तब तरुण को भी साथ ले गई थी।

आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस

कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने बताया कि महिला की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।