उत्तर प्रदेश : कुशीनगर प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर पर नवजात शिशु बदलने का आरोप, परिजनों ने किया जमकर हंगामा।
Uttar Pradesh Kushi Nagar
उत्तर प्रदेश : कुशीनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर डॉक्टर पर नवजात शिशु को बदलने का परिजनों ने आरोप लगाया है, वहीं इस प्राइवेट अस्पताल की लापरवाही के चलते हड़कंप मच गया। लड़के के बदले लड़की देने का परिजनों ने आरोप लगाकर अस्पताल के गेट पर जमकर हंगामा किया। अस्पताल में 5 दिनों से बच्चें का इलाज करा रहा था पीड़ित परिवार. परिजनों का आरोप है कि डिस्चार्ज के दौरान लड़के की जगह अस्पताल वालों ने लड़की को दिया. इस जानकारी के बाद परिजनों ने हंगामा किया।
यह पूरा मामला कुशीनगर के पडरौना नगर के जीवनदीप चाइल्ड हॉस्पिटल का है, इतना ही नहीं हंगामा कर रहे परिजनों ने अस्पताल पर बच्चा बेचने का भी आरोप लगाया, वहीं अस्पताल ने भी अपनी गलती मानी और कहा कि गलती से बच्चा बदल गया था। इस मामले को लेकर पडरौना एसडीएम महात्मा सिंह ने कहा कि इन बच्चों का इलाज चल रहा है और एक बच्चा रिलीव हो रहा था, इस दौरान बच्चे की अदला-बदली हो गई है, इसके बाद यहां हंगामा हुआ, फिर कोतवाला द्वारा हमें सूचना दी गई फिर हम मौके पर पहुंचे, पीड़ता के द्वारा शिकायत दी गई है और जो भी इसमें दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
अस्पताल के बाहर परिजनों ने की नारेबाज़ी।
वहीं पीड़िता ने कहा कि अस्पताल वालों से हम 11 बजे से छुट्टी कराने की कह रहे थे लेकिन हमें दो दिन के बाद छुट्टी देने की कह रहे थे, छुट्टी कराने लगे तो लड़के की जगह लड़का थमा रहे हैं और लड़का बेच दिया। वहीं अस्पताल के बाहर आए परिजनों ने जमकर हंगामा किया और हमारा बच्चा वापस किया जाए के जमकर नारे लगाए, इस दौरान मामले को बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंची।

