UPSC चेयरमैन के कार्यकाल खत्म होने से 5 साल पहले दिया इस्तीफा
UPSC चेयरमैन मनोज सोनी ने व्यक्तिगत कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनोज सोनी ने अपना इस्तीफा DOPT को भेजा है. फिलहाल DOPT ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है. मनोज सोनी ने 2029 में समाप्त होने वाले अपने कार्यकाल से पहले ही इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने 2017 में UPSC के सदस्य के रूप में कार्यभार संभाला था और 2023 में अध्यक्ष बने थे.

